बालोद: खनिज न्यास मद से ₹1.5 करोड़ की लागत से खरीदी गई प्रदेश की पहली गन्ना कटाई मशीन, गन्ना किसानों को मिलेगी सुविधा
Balod, Balod | Jan 31, 2026 छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मां दंतेश्वरी शक्कर कारखाना, करकाभाट में गन्ना आपूर्ति बढ़ाने और किसानों की लागत कम करने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला खनिज संस्थान न्यास मद से छत्तीसगढ़ की पहली गन्ना कटाई हार्वेस्टर मशीन खरीदी गई है, जिसे जल्द ही किसानों को रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।