मुरादाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न
जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों पर औषधि निरीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा औचक रूप से छापेमारी की जाए और यह सुनिश्चित कराएं कि मेडिकल स्टोर उन दवाओं की बिक्री नहीं हो।