पीलीभीत: जगतपुर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की टक्कर से घायल सांड को भेजा गया गौशाला, बाघ के हमले में सांड की हुई मौत
जगतपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन से कटकर दो गायों की मौत हो गई थी। एक सांड ट्रेन की टक्कर लगने से घायल हो गया था। सांड को उपचार के लिए गढ़ा कलां गौशाला भिजवा दिया गया था। वुधवार तीन बजे चौकीदार ने बताया कि घायल सांड मंगलवार रात में गौशाला में लगभग ढाई फीट ऊंचे चबूतरे पर टीन शेड के नीचे बैठा हुआ था और बाघ के हमले में सांड की मौत हो गई।