झाझा: गणेशी मंदिर और अन्य छठघाट पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया
Jhajha, Jamui | Oct 27, 2025 लोक आस्था के महापर्व छठ पर सोमवार को झाझा प्रखंड के प्रसिद्ध गणेशी मंदिर छठघाट पर हजारों श्रद्धालु जुटे। दोपहर तीन बजे से ही छठव्रती प्रसाद से भरे सूप-डलिया लेकर पहुंचे, कई व्रती दंडवत करते हुए घाट तक आए। नदी की धारा में खड़े होकर व्रतियों ने भगवान भास्कर व छठ मईया की आराधना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। छठगीतों से पूरा माहौल भक्तिमय रहा, वहीं