झाझा: छठ पर मंदी की मार, झाझा मुख्य बाजार में सूप-डलिया कारीगरों के चेहरे पर मायूसी छाने लगी
Jhajha, Jamui | Oct 25, 2025 लोक आस्था के महापर्व छठ पर इस बार सूप-डलिया कारीगरों को मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। शनिवार को कद्दू भात के दिन भी ग्राहकों की भीड़ उम्मीद से कम रही, जिससे कारीगर चिंतित दिखे। दोपहर 1 बजे कारीगर बिच्छू डोम और मोरम देवी ने बताया कि पहले एक माह पहले से तैयारी शुरू कर देते थे, पर अब बांस महंगा और कम मिलने लगा है। पंडाल बनाने वालों द्वारा पहले ही बांस खरीद लेने