बदनावर: सोयाबीन के भाव,8 हजार रुपए क्विंटल करने की मांग, किसान संघ ने ज्ञापन देकर पाम व सोयाबीन तेल का आयात बंद करने की हुई मांग
Badnawar, Dhar | Aug 28, 2024 सोयाबीन के दाम घटने के कारण किसानों में नाराजगी देखी जा रही है। इसको लेकर बुधवार को भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में रैली निकालकर तहसीलदार सुरेश नागर को ज्ञापन दिया गया तथा भारत में पाम तेल एवं सोयाबीन तेल के आयात को पूरी तरह बंद करने व सोयाबीन का निर्यात करने की मांग की गई।इस दौरान किसान संघ के पदाधिकारीयों के साथ ही किसानगण मौजूद थे।