गभाना: गभाना तहसील में एसडीएम ने चंडौस ब्लॉक के बीएलओ के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
तहसील सभागार में मंगलवार को दोपहर दो बजे से एसडीएम हरिश्वंद्र ने चंडौस ब्लॉक के बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। एसडीएम ने निर्देश दिए कि बीएलओ घर-घर जाकर नए मतदाताओं के नाम जोड़े और मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नामों को सूची से हटाएं। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए।