कर्वी: द्वारकापुरी के ईदगाह में व उटारखाना बड़ी मस्जिद तरौंहा के छिपटहरी मस्जिद सहित जिले भर की मस्जिदों में की गई नमाज अदा।
कर्वी शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद उल फितर का त्योहार। सुबह 8 बजे पुरानी बाजार के द्वारिकापुरी के ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा की। इस दौरान मुफ्ती सलाउद्दीन ने नमाज तकरीरें पढ़ मुस्लिम भाईयों को नमाज़ अदा करवाई । नमाज में शामिल हुए पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, सदर विधायक अनिल प्रधान सहित प्रशासन के रहे पुख्ता इंतजाम।