चकाई: चकाई हत्याकांड मामले में एक आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा
Chakai, Jamui | Jan 24, 2024 चकाई हत्याकांड मामले में एक आरोपी को जिला और सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही ₹20000 का आर्थिक दंड के तहत जुर्माना भी लगाया है। इसको लेकर अपर लोक अभियोजन मनोज कुमार ने बताया कि उक्त हत्याकांड मामले में कुल 6 लोगों पर ट्रायल चल रहा था। इसमें कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में पांच लोगों को रिहा कर दिया था