चकाई: रघुसार गांव में दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने किराना दुकान में की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Chakai, Jamui | Jan 21, 2024 चकाई थाना क्षेत्र के पोझा पंचायत अंतर्गत रघुसार गांव में चोरों ने एक किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है चोरों ने दुकान के पीछे लगे दरवाजा का कुंडी तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपए की समान की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार लालमोहन रावत ने चकाई थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। इधर थाना अध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।