ललितपुर: मथुराडांग निवासी ने नामजद पर पालतू कुत्ते द्वारा नवजात गाय के बछड़े को काटने का उलाहना देने पर मारपीट का लगाया आरोप
ललितपुर मथुराडांग निवासी युवक कप्तान ने जानकारी देते हुए बताया, बीते सोमवार को शाम के करीब 5:00 बजे बृजपाल के पालतू कुत्ते द्वारा प्रार्थी के नवजात गाय के बछड़े को काटने का उलाहना देने पर विपक्षी ने गाली गलौज करते हुए, लात घूसो से मारपीट की है, प्रार्थी ने एसपी मोहम्मद मुस्ताक को शिकायती पत्र देते हुए विपक्षी पर कार्रवाई की मांग की है।