सिरोंज: क्षेत्र के दर्जन से अधिक नागरिकों ने विधायक को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु विधायक उमाकांत शर्मा को आवेदन दिए।इस दौरान विधायक ने सभी की समस्याओं को सुना और निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।