बदायूं: सैजनी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Sep 16, 2025 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी गांव में 35 वर्षीय महिला राखी पत्नी रामौतार ने संदिग्ध परिस्थितियों में बरामदे में कुंडे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने देख लिया और उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने भर्ती कर लिया है।