फतेहपुर: गाजीपुर के देवलान में महिला की संदिग्ध अवस्था मे हुई मौत,परीजनो ने हत्या का लगाया आरोप।
गाजीपुर के देवलान में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गई। मृतिका के चाचा ने पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।बांदा के थाना तिंदवारी के जौहरपुर निवासी बाबू ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री रेखा की शादी 2017 में देवलान गांव निवासी सुखलाल के पुत्र ओम प्रकाश के साथ की थी। बताते हैं कि बुधवार की शाम संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई।