भंडरा: भौरों नदी टोली में ज़मीन विवाद से बढ़ा तनाव, प्रशासन ने शांत कराया, दोनों पक्षों को न्याय का भरोसा
भंडरा प्रखंड के भौरों नदी टोली में जमीन विवाद को लेकर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि समय पर प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रित कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, भौरों निवासी सुखदेव उरांव की जमीन पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों द्वारा घर बना लेने को लेकर विवाद पैदा हुआ।