संदेश: फतेहपुर स्थित कचरा भवन के समीप 31 मई को यूपी निवासी शिक्षक की सड़क हादसे में हुई मौत, पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी
संदेश थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित कचरा भवन के समीप 31 में को मोटरसाइकिल और ट्रक की सीधी भिड़ंत में यूपी निवासी शिक्षक की मौत हो गई थी। इसके बाद पीड़ित परिजनों के द्वारा इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना पुलिस टीम से की गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने अब ट्रक की तलाश करना शुरू कर दी है ताकि ट्रक को जप्त किया जा सके।