संदेश: संदेश विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगों के बीच शिविर का आयोजन, निशुल्क सहायक उपकरण किया गया वितरण
आसरा में सामाजिक अधिकारिता शिविर अंतर्गत आयोजित निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह में भाजपा नेता सम्मिलित हुए। नेता ने अपने सम्बोधन मे कहा अधिकार के रूप में दिव्यांगजनों को सहयोग देना हमारा सामाजिक कर्तव्य है। समानता, संवेदना और सशक्तिकरण की दिशा में यह एक सार्थक पहल है। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग उत्साहित दिखे।वितरण कार्यक्रम6 जून शुक्रवार को चार बजे हुआ।