सुल्तानपुर: कूरेभार थाना क्षेत्र के सरायगोकुल में एक ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत
मंगलवार सुबह 8 बजे सुल्तानपुर के कूरेभार थानाक्षेत्र के सरायगोकुल के एक ट्रैक्टर चालक की गोसाईगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक चीनी मिल से गन्ने की तौल कराकर अपने घर लौट रहा था।घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका मायंग रोड पर हुई, जहां पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त