सुल्तानपुर: प्रतापगढ़ में पुलिस की दादागिरी: SI ने बस चालक को पीटा, तोड़ा शीशा और मोबाइल
प्रतापगढ़ में पुलिस की दादागिरी का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात प्रयागराज से अयोध्या जा रही सुल्तानपुर डिपो की बस (UP78 kt2116) को प्रतापगढ़ के भोपिया मऊ चौराहे पर पुलिस ने रोका। पुलिस ने बस को रायबरेली रोड की तरफ जाने का आदेश दिया।बस चालक राय सिंह ने जब पुलिस से पूछा कि बस में प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर के यात्री हैं, उन्हें रायबरेली ले जाकर कहां उतारेंग