मेहनगर: संवेदनशील बूथों पर एसडीएम मेंहनगर ने बैठक कर लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक ,
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मंगलवार को एसडीएम /सहायक निर्वाचन अधिकारी रामानुज शुक्ला ,बीडीओ श्वेतांक सिंह प्रभारी एडीओ पंचायत हरिनन्द यादव ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण करने के दौरान अन्य बूथों पर भी बिजली, पानी ,शौचालय ,रैम्प ,दरवाजों में खिड़कियों के साथ आवागमन के लिए रास्ते को देखने के साथ -साथ लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।