रायपुर: रायपुर कस्बे में युवक के साथ गाली-गलौच के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायपुर कस्बे में 1 युवक के साथ गाली-गलौच के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह (12:30)बजे पिता-पुत्र सहित 3 आरोपियों को शान्तिभंग के मामले में गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि रायपुर के माली मोहल्ला निवासी विनोद माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घर के सामने से तेज गति से बाइक चलाने की बात पर रमेशचंद,उसके पुत्र सोनू व लखन ने उसके साथ गाली गलौच की।