गोंड समाज महासभा ने शीलादेही में बड़ा देव स्थापना दिवस मनाया। बडा देव का पूजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।समाज उत्थान पर चर्चा की गई। समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। आयोजकों ने बुधवार को रात आठ बजे बताया कि कार्यक्रम में आदिवासी समाज से एकजुट रहकर समाज उत्थान के लिए काम करने का आहवान किया गया।