फारबिसगंज: रामपुर में खनन विभाग के अधिकारियों के साथ हुआ दुर्व्यवहार, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए उपद्रवी
फारबिसगंज में खनन रोकने गई टीम पर हमला, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए उपद्रवी.फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर में गुरुवार को 11 बजे खनन रोकने गई विभागीय टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया. टीम ने अवैध मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर को जब्त किया था, जिसे 50-70 लोगों ने जबरन छुड़ाकर ले लिया. हमले में माइनिंग इंस्पेक्टर अरमान सहित कई कर्मी घायल हो गए.