कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा बुधवार रात 8:00 बजे जानकारी देते बताया गया मुख्यमंत्री की वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के तहत दिव्यांगों को संबल प्रदान करने एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सुगम्य बाड़मेर अभियान के तहत बाड़मेर जिले में दिव्यांगों के लिए पैरा गेम्स दो दिवसीय वार्षिक पैरा खेल महोत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर से होगा।