मधेपुरा: सिंहेश्वर महोत्सव का 20 फरवरी को होगा उद्घाटन, तीन दिवसीय कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे प्रस्तुति
मधेपुरा के सिंहेश्वर में 20 से 22 फरवरी तक सिंहेश्वर सिंहेश्वर महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।महोत्सव का उद्घाटन समारोह 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे निर्धारित है। इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह के उपरांत शाम 5 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।