गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनपुरा गांव के मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक सड़क हादसे में एक दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय चंचलेस उर्फ कहार के रूप में हुई है। वह वर्षों से सड़क किनारे छप्पर डालकर दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।