नवाबगंज: बाराबंकी में स्कूल की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, करंद में प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के करंद गांव में रविवार करीब 1 बजे प्रशासन ने स्कूल की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जिला प्रशासन के निर्देश पर बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बने मकानों को ध्वस्त किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना है।