झांसी: 300 करोड़ के घोटाले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की: सपा नेता अरविंद वशिष्ठ
Jhansi, Jhansi | Dec 8, 2024 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि महानगर की नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में जिस तरह 300 करोड़ के घोटाले का मुद्दा उजागर हुआ है, वह बेहद शर्मनाक एवं अफसोस जनक है। एक तरफ महानगर में स्मार्ट सिटी के नाम पर आम जनता से कई गुना हाउस टैक्स और अन्य तरह के टैक्स तो वसूले जा रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर आम आदमी को कोई सुविधा नही दी जा रही है।