फारबिसगंज: फारबिसगंज के पोस्ट ऑफिस चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस्लामी आतंकवादियों का पुतला दहन किया
फारबिसगंज के पोस्ट आफिस चौक पर बुधवार को चार बजे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस्लामी आतंकवादियों का पुतला दहन किया. बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे. इस मौके पर पाकिस्तान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई.