बेलसंड: बेलसंड में ठंड से राहत के लिए प्रशासन ने चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई
बेलसंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा हेतु अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलवाया गया, जिससे राहगीरों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके।