छपिया विकासखंड के ग्राम पंचायत तिलया में ग्राम प्रधान अनिल जायसवाल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए ठंड से बेहाल सारस पक्षी की जान बचाई। खेत में असहाय पड़े सारस की सूचना पर प्रधान मौके पर पहुंचे और अलाव जलवाकर उसे गर्मी दिलाई। ग्रामीणों की मदद से पक्षी की देखरेख की गई। शुक्रवार करीब 4 बजे हालत सुधरने पर सारस को सुरक्षित वातावरण में छोड़ दिया गया।