आगरा: शब-ए-बारात को लेकर 03/04 फरवरी को आगरा में भारी वाहनों पर रोक, जुलूस मार्ग बंद, यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू
शब-ए-बारात पर 03/04.02.2026 को आगरा में विशेष यातायात व्यवस्था रहेगी। 03.02.2026 शाम 4 बजे से 04.02.2026 जुलूस समाप्ति तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। सेंट जोन्स–कलेक्ट्रेट,पचकुईया–सुभाष पार्क व नालबंद–पंचकुईया मार्ग केवल पैदल रहेंगे। एनएच-19 पर अबूलाला दरगाह क्षेत्र में ट्रैफिक धीमा/रोककर जुलूस सुरक्षित निकाला जाएगा।