चच्योट: झूठे वायदे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की कुनीतियों से जनता तंग,गोहर में कहा भाजपा नाचन मंडल प्रवक्ता मानव ठाकुर ने
Chachyot, Mandi | Aug 28, 2024 नाचन भाजपा मंडल के प्रवक्ता मानव ठाकुर ने बुधवार को गोहर में कहा कि जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में आई धोखेबाज कांग्रेस सरकार की कुनीतियों से जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि समाज का कोई वर्ग कांग्रेस सरकार से खुश नहीं है। कर्मचारियों को वेतन, महंगाई भत्ता व एरियर और चिकित्सा भत्ता की अदायगी के लिए तरसाया जा रहा है।