पंजाबी बाग: वेस्ट दिल्ली: वेस्ट बंगाल से दिल्ली तक चल रहा था गांजा तस्करी का रैकेट
वेस्ट बंगाल से फाइन क्वालिटी के गांजा की तस्करी करके दिल्ली लाकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। इस मामले में वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड की टीम ने दो महिला कैरियर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 47 किलो फाइन क्वालिटी का गांजा भी बरामद किया गया है।