सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली में आज एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया।