कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे दुखद हादसा हुआ। दादू एंड सन्स कंपनी की बस (एमपी 18 पी 0455) ने तेज गति से पुलिसकर्मी महेश पाठक को रौंद दिया। महेश पाठक सोहागपुर थाना में तैनात थे और अपनी ड्यूटी के दौरान बस स्टैंड पर मौजूद थे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची।