बंडा: ग्राम नैनधरा में घर पर करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
Banda, Sagar | Sep 14, 2025 ग्राम नैनधरा में घर पर करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे मुन्ना लोधी अपने घर पर बिजली के वायरो के साथ कुछ काम कर रहा था। काम के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को विवेचना में लिया है।