गभाना: गभाना थाना पर थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन, SDM ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आपको बता दें कि महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को थानों पर थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें अधिकारी राजस्व व पुलिस टीम के साथ बैठकर ग्रामीणों की जमीनी विवाद से जुड़ी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराते हैं। गभाना थाना पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें एसडीएम हरिश्चंद ने समस्याएं सुनी।