सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक से 15.42 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की निर्भयपुरम कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार कौशिक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, उन्हें फेसबुक पर SCSLPMA नाम का एक ट्रेडिंग ऐप दिखाई दिया, जिसमें अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया गया था।