सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन, दीपावली के बाद धूमधाम से निकली शोभायात्रा, सीताकुंड घाट पर विसर्जित
सुल्तानपुर में शुक्रवार रात को 11:30 बजे गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। छोटी दीपावली के दिन से स्थापित इन प्रतिमाओं की शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीताकुंड घाट पहुंची।दीपावली के पर्व पर लोग भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करते हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर पंडाल