खण्ड हनुमानगढ़ के मण्डल घोघरी में रविवार को सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को आस्था, एकता और सांस्कृतिक चेतना के रंग में रंग दिया। सम्मेलन को लेकर ग्राम घोघरी सहित आसपास के गांवों में कई दिनों से उत्साह का माहौल बना हुआ था, जो आयोजन के दिन स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।