अमरोहा: जिले में कल से शुरू होगी UP बोर्ड की परीक्षाएं, SP ने परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Amroha, Amroha | Feb 21, 2024 यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल 22 फरवरी से अमरोहा जिले में शुरू हो रही है। परीक्षा की सभी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। अमरोहा एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दे तो उस पर कार्रवाई करें।