कृषि विभाग की टीम ने अररिया नगर थाना क्षेत्र के गैरा से एक ट्रक पर लोड भारी मात्रा में खाद को जप्त करते हुए नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध खाद की सप्लाई हो रही है जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. टीम के द्वारा बताया गया कि कागजातों की जांच की जा रही है उसके आधार पर करवाई की जायेगी.