अररिया सिविल कोर्ट परिसर में इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडे डीडीसी रोजी कुमारी और वहां पर मौजूद अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कई विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई कर लोगों को न्याय दिया जाता है जिसमें लोगों को काफी फायदा होता है.