रीठी तहसील क्षेत्र में पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। खासकर बच्चों में इस पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। धुलेड़ी के अवसर पर सुबह से ही बच्चे रंग-गुलाल लेकर घरों से बाहर निकल आए। गली-मोहल्लों और चौक-चौराहों पर बच्चों की टोली एक-दूसरे को रंग लगाते और “होली है” के नारों के साथ खुशियां बांटते नजर आए।