छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा का रविवार को बस्तर प्रवेश द्वार चारामा में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनका आगमन नगर के रेस्टहाउस में हुआ, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के बाद रूपनारायण सिन्हा भारत माता चौक पहुंचे, जहां भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।