कन्नौज: शहर के सेंट जेवियर स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
बच्चों और बुजुर्गों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने और बुजुर्ग प्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से शहर के सेंट जेवियर्स विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों और उनके बुजुर्गों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी गई।