पंचायती राज विभाग द्वारा ठूठी मोहनपुर पंचायत की मुखिया प्रीति कुमारी को मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र पटना में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार की शाम छह बजे उन्हें दिया गया। बताया गया कि खगड़िया जिले से प्रीति कुमारी एकमात्र महिला मुखिया हैं, जिनकी पंचायत को महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में चयनित किया गया