मिर्ज़ापुर: कछवा के भैंसा के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के लिए लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी
कछवा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे सोमवार की सुबह 11:00 बजे एक पिकअप वाहन में रखें 500 लीटर डीजल में भीषण आग लग गई घटना में पिकअप वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। डीजल ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए पांच ड्रमों में भरकर पिकअप पर लाया गया था ऊपर बेल्डिंग का कार्य चल रहा था जिसकी चिंगारी नीचे ड्रम पर गिरने से। यह आग लगी है।