गोहरगंज: मंडीदीप में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदला, किसानों की चिंता बढ़ी
रायसेन जिले में बुधवार दोपहर 3:00 बजे को मौसम ने अचानक करवट ली। औद्योगिक नगरी मंडीदीप में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, झमाझम बारिश के बीच गिरे ओलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।